रजिस्टर २ बिहार 2024 | बिहार भूमि जमाबंदी पंजी कैसे चेक करें | biharbhumi |Bhulekh Bihar

 Bihar Register 2 (ApnaKhata): बिहार सरकार ने बिहार भूमि योजना पोर्टल लॉन्च करके राज्य में भूमि संबंधी सभी मुद्दों को हल करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

इस पोर्टल पर आपको बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही भूमि संबंधी सभी समस्याओं का समाधान मिल जायेगा। यदि आप बिहार जमाबंदी के बारे में सोच रहे हैं और जमाबंदी बिहार रजिस्टर 2 ऑनलाइन कैसे करे

ये सभी जानकारी इस लेख में दी गयी है | हम आपको बिहार की भूमि से संबंधित दस्तावेजों को देखने और डाउनलोड करने की उचित प्रक्रिया बताएँगे ।

आपको इस बात को जानकर खुशी होगी कि बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भूमि संबंधी दस्तावेज biharhumi.bihar.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए हैं।

इस लेख में, हम अपना खाता, जमाबंदी पंजी, भूमि जमकारी, Register 2 Bihar Online Check करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाएंगे।

पोर्टल किसान के नाम और खसरा संख्या का उपयोग करके Bhulekh Bihar, Jamabandi Panji, और land record Bihar कैसे देखें, इन सभी जानकारियों को निचे दिया है।


रजिस्टर 2 क्या होता है?

रजिस्टर 2 बिहार मे जिस व्यक्ति की ज़मीन रहती है, उसकी सारी जानकारी आपको इस रजिस्टर (रजिस्टर २ बिहार) में आसानी से देखने मिल जाती हैं | पहले आपको इस जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों से मिला करती थी | पर अब आप आसानी से बिहार भूमि पोर्टल पर जाकर इस जानकारी को जान सकते है |


Bihar Bhulekh 2024 (Bihar Bhumi)

हम सभी किसानों और भूमि मालिकों को यह जानना बहुत ज़रूरी है की बिहार भूमि सुधार विभाग ने भूमि से जुडी सभी डाक्यूमेंट्स को ऑनलाइन देखने के लिए दो आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किए हैं | और इन पोर्टलों को “भूलेख” और “भूनक्शा” नाम दिया गया है।

यदि कोई किसान अपनी कृषि भूमि से जुड़े सवाल, जैसे भूमि रिकॉर्ड, अपने खाते की जानकारी और भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहता है |

तो वे बिहार भूमि सूचना पोर्टल biharhumi.bihar.gov.in के द्वारा इन सभी सेवाओं तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, यदि वे भूमि मानचित्र और अपने खेतों का सर्वेक्षण किया गया नक्शा (जिसे “भू नक्शा बिहार” के रूप में जाना जाता है) देखना चाहते हैं, तो वे bhunaksh.bihar.gov.in पोर्टल पर जा सकते हैं।

इस लेख मे हम आपको जमीन से जुड़े ज़रूरी डाक्यूमेंट्स देखन की प्रक्रिया बता रहे है | चलिए बिहार भूलेख और भू-नक्शा रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखे जानते है |


बिहार भूमि जमाबंदी पंजी के लिए लगने वाले दस्तावेज

अगर आपको बिहार भूमि jamabandi panji देखना है तो उसके लिए आपको निचे दिए गए दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी –

  • जिला
  • अंचल
  • मौजा
  • हल्का
  • भाग वर्तमान
  • पृष्ठ संख्या वर्तमान
  • रैयत का नाम
  • प्लाट नंबर
  • खाता नंबर
  • जमाबंदी संख्या

Aapli Chawdi डिजिटल नोटीस बोर्ड महसूल विभाग महाराष्ट्र शासन 


रजिस्टर 2 बिहार डाउनलोड जमाबंदी पंजी का इस्तेमाल

  • Register 2 Bihar को ऑनलाइन उपयोग करना बेहद सरल हो गया है। किसान अब अपने मोबाइल फ़ोन से घर बैठे ही जमाबंदी पंजी डाउनलोड करके पंजीकरण कर सकते हैं
  • भूमि संबंधी आवश्यक जानकारी के लिए डाउनलोड किए गए रजिस्टर 2/जमाबंदी पंजी का उपयोग किया जा सकता है।
  • यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि रजिस्टर 2 (जमाबंदी पंजी) बिहार में प्राथमिक भूमि दस्तावेज नहीं है।
  • बिहार में रजिस्टर 2 में किसानों और भूमि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है | जैसे कि किसान का नाम, भूमि क्षेत्र, प्लॉट संख्या, खाता संख्या और जमाबंदी संख्या आदि।
  • कृपया ध्यान रखें कि Download Register 2 (Jamabandi Panji) को अदालत में कानूनी दस्तावेज़ के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता है।
  • संपत्ति पंजीकरण के दौरान प्रमाणित जमाबंदी पंजी का उपयोग नहीं किया जा सकता है।
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रमाणित जमाबंदी पंजी यानि रजिस्टर 2 की आवश्यकता होगी |
  • बैंकों से जुड़ने या अपनी भूमि पर ऋण /Loan (KCC) के लिए आवेदन करने के लिए | किसानों को अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी प्रमाणित बिहार भूमि जमाबंदी पंजी | जिसे बिहार जमाबंदी संख्या भी कहा जाता है, प्रस्तुत करना होगा |
  • आप आधिकारिक बिहार भूमि सूचना पोर्टल से जमाबंदी पंजी मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

रजिस्टर २ बिहार कैसे देखे (जमाबंदी पंजी)? | Bhumi Jankari Bihar

अगर आपको बिहार राज्य की जमाबंदी पंजी, (jamabandi panji) खेसरा, बिहार जमाबंदी नंबर चेक करना है | तो बिहार भूमि ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिशल पोर्टल पर जाना होगा। हमने निचे बताया है की आप कैसे जमाबंदी नंबर चेक कर सकते है |

  • सबसे पहले ऑफिशल पोर्टल biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएं
  • अब आपको यहाँ जिला और अंचल चुना पड़ेगा |
  • जिला और अंचल चुने के बाद Proceed पर क्लिक करें |
  • अब हल्का एवं मौजा डाले |
 Bihar Register 2
  • हल्का और मोचा का चुनाव करने के बाद अब निचे दिए गए विकल्पों को चुने |
  • अब रैयत नाम खाता संख्या को चुने |
  • अगर आपके पास खाता संख्या नहीं हो, तो उस जगह आप रैयत नाम ( भूमि मालिक का नाम) डाल सकते है |
  • इसके बाद सुरक्षा कोड डाले और search पर क्लिक करें |

महाभूलेख महाराष्ट्र (7/12 8अ) ऑनलाइन कैसे देखें 

 Bihar Register 2 login
  • अब जैसे ही आप search पर क्लिक करते हो | आपके सामने पंजी-II प्रतिवेदन सूची दिखाई देगी |
  • इस लिस्ट में रैयत का नाम (किसान का नाम) खाता संख्या, जमाबंदी संख्या, कंप्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या होगी |
bihar jamabandi
  • अब बिहार जमाबंदी नंबर पर क्लिक करें
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने new window खुल जायेगा | यहाँ आपको बिहार जमाबंदी नंबर प्रतिलिपि (Bihar Rajaswa Bhumi Jamabandi) देखने मिलेगी | आप इससे डाउनलोड कर सकते है |
  • रजिस्टर २ बिहार प्रिंट आउट करें
  • अगर आपको जमाबंदी पंजी की प्रिंट आउट निकालनी है | तो आप प्रिंट बटन पर क्लिक करके प्रिंटआउट निकल सकते है |

Bihar Register 2 (ApnaKhata) कैसे देखें बिहार रजिस्टर 2

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बिहार अपना खाता देखने के लिए ऑफिशल पोर्टल (Bihar Apna Khata Portal) को लॉन्च किया है। इस पोर्टल की मदद से आप अपना खाता देख सकते हैं। अगर आपको भी ऑनलाइन अपना खाता देखना है तो नीचे दी गयी प्रक्रिया को देखे |

  • सबसे पहले भूमि सुधार विभाग ऑफिशल पोर्टल http://land.bihar.gov.in/ पर जाएं।
Bihar Register 2 (ApnaKhata) कैसे देखें बिहार रजिस्टर 2
  • अब जिले का चुनाव करें : जैसे ही आप official portal पर जायेंगे | आपके सामने पुरे बिहार का नक्शा दिखाई देगा | अब आप अपने ज़िले को चुने |
  • अब अंचल / तहसील का चुनाव करें :
  • अब दिए गए ऑप्शन में 23 अंचल दिखेंगे | जहाँ आपको अपने अंचल / तहसील को चुना होगा |
  • इसके बाद जिला पटना, अनुमंडल एवं अंचल दिखाई देंगे | आप इनका चुनाव करें |
  • गांव का नाम चुने :
  • गांव का नाम चुने के बाद आप खातों का नाम अनुसार लिस्ट देख सकते है | खसरा नंबर के अनुसार खाताधारकों का लिस्ट देख सकते हैं।
  • खाता संख्या खेसरा नंबर खाता धारक का नाम डालें :1
  • अब दिए गए ऑप्शन में से किसी एक को चुने | उदाहरण के लिए हमने यहाँ खाता धारक के नाम पर क्लिक किया है |
  • खाता खोजे पर क्लिक करें :
bihar khata
  • अब खाता खोजे पर क्लिक करने के बाद सभी रैयतवारी / भूमि मालिकों का नाम दिखेंगे | यहाँ “अधिकार अभिलेख कॉलम में देखें ” पर click करें |
  • अधिकार अभिलेख (रजिस्टर २ बिहार) देखें पर क्लिक करें :
  • अब आपको अधिकार अभिलेख दिखाई देगा | अगर आपको इसे प्रिंट करना है तो कर सकते है |
अधिकार अभिलेख (रजिस्टर २ बिहार

जमीन का पुराना रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखे ?


रजिस्टर २ बिहार कैसे देखे?

अगर आपको भूलेख बिहार रजिस्टर २ चेक करना है तो निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • पहले आप बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
  • इसके बाद निचे की तरफ स्क्रॉल करें | वहाँ आपको हरे बॉक्स में “जमाबंदी पंजी देखें” इस पर क्लिक करना होगा |
रजिस्टर २ बिहार कैसे देखे?
  • इसके बाद एक नई पेज खुलेगा | उस पेज पर आपको जिला और अंचल को चुनकर “ Proceed ” पर क्लिक करें ।
  • अब अपना “मौजा और हल्का ” डालें |
  • इसके अलावा आप और भी कई तरीको से अपने बिहार भूमि रजिस्टर 2 को देख सकते है –
  • भाग बर्तमान
  • पृष्ट संख्या बर्तमान
  • रैयत का नाम से
  • प्लाट नंबर से
  • खाता नंबर से
  • जमाबन्दी संख्या से
  • समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें
  • अब इसके बाद सुरक्षा कोड डाल कर “Search” पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपकी जमाबंदी पंजी खुल जाएगी।
  • अगर आपके पास इनमे से कोई भी नंबर है तो आप आसानी से Jamabandi Bihar Check कर सकते है |
 जमाबंदी पंजी

सातबारा उतारा 8अ मालमत्ता पत्रक निकले


 FAQs – Register 2 Bihar

रजिस्टर 2 क्या है?

रजिस्टर २ में आपको किसी भी व्यक्ति के ज़मीन का सारी जानकारी मिलती है |

क्या है Jamabandi Bihar ?

बिहार में ज़मीन के किसी भी मालिकाना हक को दिखाने के लिए जिस डॉक्यूमेंट की ज़रूरत पड़ती है, उस डॉक्यूमेंट को Jamabandi Bihar कहते हैं।

 बिहार अपना खाता कैसे देखें?

Bihar सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा ऑफिशल पोर्टल को लांच किया है। आप पोर्टल http://land.bihar.gov.in/ पर जाकर बिहार अपना खाता अधिकार अभिलेख देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar जमाबंदी पंजी कैसे डाउनलोड करें?

जमाबंदी पंजी डाउनलोड करने के लिए आपको ऑफिशल http://biharbhumi.bihar.gov.in/ पर जाना होगा । अब आपको जिला अंचल का चुनाव करना होगा । रैयत नाम खाता संख्या का चुनाव करें। सुरक्षा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें। दी गई लिस्ट में नाम पर क्लिक करें। इसके बाद जमाबंदी देखे पर क्लिक करें। जमाबंदी पंजी आपके सामने दिखाई देगी। अब आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट ले ।

बिहार भू अभिलेख कैसे देखें?

Bihar Land रिकॉर्ड राजस्व विभाग एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार के द्वारा ऑनलाइन अपलोड किये है | इन सभी डाक्यूमेंट्स को ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिसियल पोर्टल पर जाएं |

Leave a Comment